रिपोर्ट – रियाज अहमद

रूपईडीहा बहराइच। आगामी त्यौहार मोहर्रम को लेकर रूपईडीहा थाना प्रांगण में शांति कमेटी की एक बैठक अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच डाक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।आगामी त्यौहारो को लेकर थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से जारी दिशा निर्देशों को विस्तार पूर्वक बताया और उन्होंने आए हुए लोगो से आग्रह किया की ताजियादारी को लेकर, रास्ते को लेकर या किसी अन्य प्रकार की समस्या हो तो थाने में आकर बताए। जिससे समय से उसका निस्तारण किया जा सके।कस्बे के जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कसीद ने भी लोगो से आग्रह किया की त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रसासन की मदद करे कोई ऐसा कार्य न करे जिससे कोई दिक्कत उत्पन्न हो।

इस कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी नानपारा अश्वनी पांडेय, तहसीलदार नानपारा अजय यादव, नायब तहसीलदार शिवपुर हर्षित पांडे, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पांडेय, एसडीओ विद्युत नानापार राम मनोहर यादव, चेयर मैन रूपईडीहा डाक्टर उमाशंकर वैश्य, वन क्षेत्राधिकारी रूपईडीहा अतुल श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रूपईडीहा रंग बहादुर सिंह, समाजसेवी डाक्टर सनत कुमार शर्मा, कस्बे के सभासद समाजसेवी एवं गणमान्य व्यक्तियों सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।

hi
error: Content is protected !!
×